मेरठ में जातिसूचक गालीबाजी और लाठियों से हमला: प्रार्थीनी व पुत्रों पर प्रजापति परिवार का कृत्य, परीक्षा छूटी, पुलिस निष्क्रिय :

मेरठ में जातिसूचक गालीबाजी और लाठियों से हमला: प्रार्थीनी व पुत्रों पर प्रजापति परिवार का कृत्य, परीक्षा छूटी, पुलिस निष्क्रिय :

मेरठ, 18 फरवरी 2026: थाना टीपी नगर क्षेत्र के शिवपुरम गली नंबर-4 में रहने वाली श्रीमती भारती पत्नी सुनील कुमार ने पड़ोसी प्रजापति परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को रात करीब 8 बजे उनका पुत्र दीपक दोस्तों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी महेश प्रजापति की पत्नी रेखा बाहर आई और दीपक को जातिसूचक शब्द ‘चमार-चमट्टे’ कहकर भगाने लगी।दीपक के मना करने पर रेखा गुस्से से भड़क गई और बोली, ‘साले आज तुम्हारा इलाज बना देंगे।’ वह घर गई और पति महेश, रूपेश पुत्र बच्चन, शेखर पुत्र बच्चन, वासू पुत्र महेश व मोन्टी को बुला लिया। ये सभी लाठियां-डंडे लेकर भारती के घर में घुस आए। उन्होंने दीपक, अभिषेक व भारती के साथ जातिगत गालियां देते हुए लातें, घूंसे व लाठियां मारीं, जिसमें सबको गंभीर चोटें आईं।पीड़ितों के चिल्लाने पर पड़ोसी राजू, सुभाष, सोनू, श्यामलाल व अन्य लोग पहुंचे और उन्हें बचाया। आरोपी दबंगई दिखाते हुए घर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया, जिसकी वीडियो भारती के पास है। इसी कारण दीपक की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा का पेपर छूट गया। भारती थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *