वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैंट मेरठ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.02.2026 को दुर्गा मंदिर टण्डेल मोहल्ला के पास सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मौके से बरामद सामग्री के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 13 जी पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता*1-अनूप कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी रजबन छोटा बाजार थाना सदर बाजार मेरठ2-गोलू पुत्र विजय, निवासी रजबन छोटा बाजार थाना सदर बाजार, मेरठ*बरामदगी का विवरण-*30 सट्टा पर्ची, 01 गत्ता, 01 पैन एवं नगद ₹210/-*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*म0उ0नि0 निर्मल सती, थाना सदर बाजारका0 किरणपाल, थाना सदर बाजारका0 अविनाश भारती, थाना सदर बाजार
