थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची घर से गुम हो गई है, जिससे परिजन अत्यधिक परेशान थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ महोदय के कुशल निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मेरठ, क्षेत्राधिकारी दौराला एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेड़ा के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 संगम यादव मय उ0नि0 प्रशान्त चौधरी व मिशन शक्ति केन्द्र कंकरखेडा मेरठ पर तैनात म0उ0नि0 कनिका दलाल मय म0है0का0 सीमा राणा के तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई एवं स्थानीय लोगों को बच्ची का फोटो दिखाकर तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बच्ची जाती हुई दिखाई दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने बी-एस कॉलोनी के निर्माणाधीन क्षेत्र के पास से मात्र आधे घण्टे के अंदर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना कंकरखेड़ा पुलिस एवं मिशन शक्ति केन्द्र कंकरखेडा मेरठ की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*1.विनय कुमार सिंह, प्र0नि0 थाना कंकरखेड़ा2.उ0नि0 संगम यादव थाना कंकरखेड़ा3.उ0नि0 प्रशान्त चौधरी थाना कंकरखेड़ा4.म0उ0नि0 कनिका दलाल (मिशन शक्ति केन्द्र कंकरखेडा)5.म0है0का0 सीमा राणा (मिशन शक्ति केन्द्र कंकरखेडा)6.कां0 राजेन्द्र अत्री थाना कंकरखेड़ा
