मेरठ: ग्रीन बेल्ट में अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर एमडीए की खामोशी, उपाध्यक्ष संजय मीणा नाकाम :

मेरठ: ग्रीन बेल्ट में अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर एमडीए की खामोशी, उपाध्यक्ष संजय मीणा नाकाम :

मेरठ, 2 फरवरी 2026: मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की नाक के नीचे सराय मोड के पास जॉन D-3 ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बिना किसी मानचित्र या स्वीकृति के एक अवैध कमर्शियल दुकानों का विशाल कॉम्प्लेक्स फल-फूल रहा है। स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह निर्माण पूरी तरह से अवैध तरीके से चल रहा है, जिसमें एमडीए के ही कर्मचारी ठेकेदारी निभाते नजर आ रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह ग्रीन बेल्ट इलाका पर्यावरण संरक्षण के लिए आरक्षित है, लेकिन यहां दर्जनों दुकानें, पार्किंग और अन्य व्यावसायिक संरचनाएं बिना किसी अनुमति के उग आई हैं। “एमडीए के कर्मचारी खुद इस निर्माण में शामिल हैं, जो सरकारी नियमों का खुला उल्लंघन है। हमने कई शिकायतें दर्ज कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,” एक स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया।खास बात यह है कि एमडीए के उपाध्यक्ष संजय मीणा इस मामले में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो कोई जांच हुई और न ही बुलडोजर चला। सूत्रों के अनुसार, मीणा पर दबाव बन रहा है, लेकिन वह कार्रवाई से बच रहे हैं। इससे एमडीए की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।नागरिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च न्यायालय का रुख करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *