मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25-25 हजार के इनामी दो डकैतों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार, डकैती के लाखों का माल बरामद :

मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25-25 हजार के इनामी दो डकैतों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार, डकैती के लाखों का माल बरामद :

मेरठ, 3 फरवरी 2026: थाना जानी पुलिस ने ग्राम मुंडाली में डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो इनामी बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से दो अवैध तमंचे, लूटे गए आभूषण, नकदी और डकैती की कमाई से खरीदी i10 कार बरामद हुई है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस के अनुसार, 2-3 फरवरी की रात थाना सरूरपुर की टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्लेटी i10 कार को रोका, लेकिन चालक ने खतरनाक तरीके से कट मारकर भोलाझाल की ओर भाग निकला। शक गहराने पर सरूरपुर थाना प्रभारी ने पीछा किया और कंट्रोल रूम के जरिए अन्य थानों को अलर्ट किया। थाना जानी पुलिस ने भोला झाल के आश्रम नहर पटरी पर संदिग्ध कार को घेर लिया। कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उनकी कार पेड़ से टकरा गई। दोनों बदमाश कार से उतरकर भागते हुए फिर गोलीबारी करने लगे।आत्मरक्षा में न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए जानी पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लग गई। घायलों को तुरंत गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि 21 जनवरी 2026 को ग्राम मुंडाली के शाहजीम के घर साथियों संग डकैती डाली थी। पुलिस घेराबंदी से बचने दिल्ली भाग रहे थे, इसलिए फायरिंग की।बरामद सामान में प्रत्येक बदमाश के पास एक-एक अवैध तमंचा (315 बोर), तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, तीन टॉप्स/बाला (लूटे हुए आभूषण), 10,050 रुपये नकद और डकैती के पैसों से खरीदी सेकंड हैंड i10 कार शामिल हैं। पकड़े गए बदमाश हैं- सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली (पिता: आबिद, ग्राम खिवाई, थाना सरूरपुर, मेरठ; दाएं पैर में गोली), और दिलशाद उर्फ भूरी (पिता: हसमत अली, फखरपुर, बहराइच; हाल पता: पूजा कॉलोनी, लोनी, गाजियाबाद; बाएं पैर में गोली)।पुलिस मामले की छानबीन जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *