मखदुमपुर मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यवस्थाओं की अंतिम रूपरेखा तैयार :

मखदुमपुर मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा व्यवस्थाओं की अंतिम रूपरेखा तैयार :

मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर मखदुमपुर गंगा घाट पर प्रत्येक वर्ष लगने वाले वार्षिक मेले की तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा मेले को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसको लेकर गंगा घाट पर साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था व बैरिकेडिंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों से लेकर आसपास के शहरों तक से लोग यहां गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने पहुंचते हैं। मेला क्षेत्र में दुकानों की सजावट शुरू हो गई है l जैसे मिठाई, खिलौने, पूजन सामग्री और झूले लगाने वाले व्यापारी अपने-अपने स्टॉल तैयार करने में व्यस्त हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष योजना तैयार की है। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की जा रही है और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल बढ़ाया गया है। और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मखदुमपुर का यह मेला सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक उत्सव भी है l गंगा की लहरों के किनारे रौनक बढ़ने लगी है और पूरा क्षेत्र श्रद्धा व उत्साह के माहौल में डूबा नजर आ रहा है। शनिवार को मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण किया तथा थाना पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए साथी पुलिस थाना,चौकी, वॉच टावर आदि के लिए भी जगह सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *