आर्थिक तंगी से परेशान हुए व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या :

आर्थिक तंगी से परेशान हुए व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या :

मवाना क्षेत्र के फलावदा में स्थित अमरोली उर्फ बड़ागांव के निवासी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली l घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई l घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोली उर्फ बड़ागांव के निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र सिंह ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह का शव गाँव के बाहरी क्षेत्र में स्थित आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इस दृश्य को देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची फलावदा थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था l इसी वजह के चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और सदमा छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *