मवाना परीक्षितगढ़ मुख्य सड़क पर गैस प्लांट की वेस्टेज भरा टैंकर पलटा :

मवाना परीक्षितगढ़ मुख्य सड़क पर गैस प्लांट की वेस्टेज भरा टैंकर पलटा :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

रविवार शाम के समय मवाना परीक्षितगढ़ मार्ग पर ग्राम रामनगर के समीप मिल की मैली भरा हुआ एक टैंकर अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया जिससे पूरी सड़क पर फिसलन हो गई तथा राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना शुगर वर्क्स का ग्राम रामनगर के समीप एक गैस प्लांट है जिसकी वेस्टेज को टैंकर में भरकर खेतों में डलवाया जा रहा है। रविवार को एक टैंकर गैस प्लांट से वेस्टेज लेकर आ रहा था जैसे ही रामनगर प्याऊ के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे टैंकर के भीतर भारी वेस्टेज मुख्य मार्ग पर फैल गई। वेस्टेज सड़क पर फैलने से पूरे रास्ते में फिसलन हो गई जिस कारण से मुख्य सड़क पर आने जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे कुछ मोटरसाइकिल सवाल राहगीर फिसलने की वजह से चोटिल भी हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *