नजरबंदी के दौरान भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन :

नजरबंदी के दौरान भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान को पुलिस ने तीन दिन से हाउस अरेस्ट करके रखा था। शनिवार को हाउस अरेस्ट नवनीत के मौहल्ला हीरालाल स्थित आवास पर जाकर उप जिलाधिकारी संतोष सिंह व क्षेत्राधिकार पंकज लवानिया व थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादोन ने भारत सरकार के नाम ज्ञापन लिया। हरिद्वार से दिल्ली संसद भवन जा रहे भाकियू संघर्ष मोर्चा के किसानों को पुलिस ने 22 सितंबर को गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया था तथा कृषि मंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन वादा पूरा नहीं होने पर किसानो ने दोबारा दिल्ली कूच का ऐलान किया था।दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने अधिकांश किसान नेताओं को घरों में कैद कर दिया था। रविवार को हाउस अरेस्ट के दौरान ही नवनीत ने भारत सरकार के नाम ज्ञापन एसडीएम संतोष सिंह को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य बढ़ाने,बजाज शुगर मिल पर बीते दो साल का भुगतान ना करने,स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बाढ़ पीड़ितों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने, बिजनोर जिले में व्याप्त गुलदार के कहर से निजात दिलाने,सरकार द्वारा नये वाहन पर टैक्स लिए जाने को ख़तम करने की मांग उठाई। इस दौरान राहुल भाटी, निगम पहलवान, अमित नागर, शादाब सैफी, सुरज कुमार, मनोज मावी, विकास भाटी, प्रदीप नागर, पवन चौहान, भूपेंद्र चौहान, सनी चौहान, धूप सिंह, मुकुल, बिजेंद्र सिंह, संजय सिरोही, मोनू चौहान, मोंटी चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *