कार्यकर्ता के झगड़े में कार्रवाई नहीं होने के कारण एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया थाने का घेराव :

कार्यकर्ता के झगड़े में कार्रवाई नहीं होने के कारण एएचपी राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया थाने का घेराव :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल ने रविवार को मेरठ जिले के मवाना थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मास्टर कॉलोनी से थाना तिराहा तक पैदल मार्च किया और थाने में पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि संगठन के कार्यकर्ता हिमांशु के साथ संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों ने मारपीट और गाली-गलौच की घटना को अंजाम दिया था l जिसकी तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विभाग मंत्री गौरव गर्ग ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से संगठन कार्यकर्ता नाराज हैं। अधिकारियों से मांग की गई कि पुलिस दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। पुलिस ने संगठन के नेताओं को आश्वासन दिया कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *