अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
विवादों के घेरे में चल रहे समाजवादी पार्टी के निष्कासित नेता पर मेरठ के गंगासागर में रहने वाली एक सरकारी अधिकारी द्वारा भावनपुर थाने में 50 लाख हड़पने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया l प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी में युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रहे दीपक गिरी तथा बुलंदशहर की सियाना सीट से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ चुकी पूनम पंडित का रिश्ता हुआ था जिसमें दोनों की मंगनी हो चुकी थी l जिसके बाद मेरठ के गंगासागर में रहने वाली एक सरकारी अधिकारी द्वारा इस रिश्ते को लेकर निष्कासित सपा नेता दीपक गिरी के घर के बाहर ड्रामा किया गया था l तब तो सपा नेता दीपक गिरी ने महिला को समझ कर वापस भेज दिया था l लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आया जब गंगासागर में रहने वाली महिला सरकारी कर्मचारी ने मेरठ के भावनपुर थाने में दीपक गिरी उनके दो भाइयों,पिता व मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आपको बता दें की सपा नेता दीपक गिरी और बुलंदशहर की पूनम पंडित ने पिछले दिनों सगाई की थी। इसकी तस्वीरें सामने आने पर एक महिला ने दीपक के घर पर हंगामा किया था और संगीन आरोप लगाए थे। उसी महिला प्रिंसिपल ने केस दर्ज कराया है। महिला प्रिंसिपल ने आरोप लगाते हुए की दीपक गिरी द्वारा नशीला पदार्थ देकर दीपक पर दुष्कर्म करने और 50 लाख की वसूली भी की । और बाकी आरोपियों पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है। गंगासागर निवासी महिला मेरठ के एक संस्थान में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं। आरोप लगाया कि साल 2018 में उनकी फेसबुक आईडी के द्वारा दीपक गिरी की फ्रेंड शिप हुईं l कुछ समय पश्चात एक दिन दीपक गिरी धोखे से उसे गंगासागर बी ब्लॉक के एक मकान में ले गया। वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना ली। इसके बाद से वह उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। ब्लैकमेल करते हुए 50 लाख रुपये भी वसूल लिए।प्रिंसिपल का कहना है कि दीपक ने जून 2021 में उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की। जिसका विवाह कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। और अब दीपक गिरी ने कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित निवासी जनपद बुलंदशहर के साथ सगाई कर ली है। जिसका पता चलते ही महिला दीपक गिरी के पास मवाना पहुंची। आरोप है कि वहां दीपक, उसके भाइयों प्रदीप गिरी, कुलदीप गोस्वामी, पिता कृष्णपाल गिरी ने गालीगलौज की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। और शादी करने से इनकार करने लगा जिसको लेकर महिला भावनपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर सोपी l जिसमें पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस ने दीपक गिरी और उसके दोनों भाई कुलदीप गोस्वामी व प्रदीप गिरी, पिता कृष्णपाल गिरी और मंगेतर पूनम पंडित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
