नकली रसगुल्ला बनाने की सूचना पर टीम ने की छापेमारी, गोदाम स्वामी हुआ फरार, पुलिस की मदद से टीम ने भरे सैंपल, ढाई कुंतल नकली रसगुल्ले किए नष्ट :

नकली रसगुल्ला बनाने की सूचना पर टीम ने की छापेमारी, गोदाम स्वामी हुआ फरार, पुलिस की मदद से टीम ने भरे सैंपल, ढाई कुंतल नकली रसगुल्ले किए नष्ट :

मवाना नगर में दीपावली पर्व को लेकर फूड विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर नकली रसगुल्ले के गोदाम पर छापेमारी की गई l जिसमें भारी मात्रा में नकली रसगुल्ला मिले l अधिकारियों के द्वारा पुलिस टीम की मदद से सैंपल भरे गए l और ढाई कुंतल के करीब रसगुल्ला नष्ट किए गए l जिसमें गोदाम स्वामी फरार हो गया lमवाना थानाक्षेत्र के मिल रोड पर मौहल्ला कल्याण सिंह कादिर सब्जी वाली गली में एक घर में मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना कमिश्नर मेरठ मंडल से होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने पहुंची l मवाना निवासी एक युवक ने कमिश्नर मेरठ मंडल, जिलाधिकारी,एडीएम को मिलावटी रसगुल्ले बनाए जाने की सूचना दी थी l सूचना मिलने के बाद कमिश्नर के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोगेंद्र प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार को साथ लेकर कादिर सब्जी वाली गली में रियासत के घर में छापा मारा l छापे की सूचना लीक होते ही रियासत अपना गोदाम बंद कर भाग गया l खाद्य विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलाया और किसी तरह गोदाम में प्रवेश किया और रसगुल्लों आदि के सैंपल भरे वहीं सेंपलिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही l वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने रसगुल्लों व खाद्य सामग्री के तीन सैंपल लिए तथा ढाई कुंतल के करीब खाद्य सामग्री व रसगुल्लों को भी नष्ट कर दिया l गया l मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा का कहना है कि रसगुल्लों में अरारोट, खाने का रंग आदि इस्तेमाल किया जा रहा था वहीं रसगुल्लों में गंदगी भी मिली है आरोपी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *