अमित कम्बोक संवाददाता मवाना*आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए0एस0 इण्टर कॉलेज मे जनहित फाउंडेशन मेरठ द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अर्न्तगत एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन की और से कु0 प्रिया उपस्थित रही उनके द्वारा उपस्थित सभी छात्रों को बाल विवाह, बाल शोषण व बाल श्रम इत्यादि विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। और बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह उपस्थित रहे और उनके द्वारा छात्रों को उनके अधिकारों के विषय में बताया गया। सरकार के द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के मन और आप नहीं है उनके लिए मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 2500 रुपए तथा जिनके मां-बाप की मृत्यु कोरोना कल में हुई है उन्हें प्रति माह₹4000 की धनराशि मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत दी जाती है समस्त अतिथियों का कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निष्ठा,चीफ प्रॉक्टर मीनाक्षी, कृष्ण चन्द्र अपने स्वागत एवं सम्मान किया l
