अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मे दीपावली के शुभ अवसर पर दिया मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया l जिसमे नोडल अधिकारी निष्ठा , कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह , निपेंद्र कुमार भटनागर , चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद , मीनाक्षी, विभा जैन के निर्देशन में कराया गया जिसमें सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अंग्रेजी माध्यम के अंकुश, अंश ,आयुष दूसरे स्थान पर विशु ,सिकंदर तथा तीसरे स्थान पर उज्जवल, करण एवं साहिल रहे बालक जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर कैफ, दूसरे स्थान पर आयुष व अंशुल रहे बालिका सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रश्मि ,वंशिका, अलशिफा दूसरे स्थान पर रिमझिम, वंशिका ,माही तथा तीसरे स्थान पर साक्षी, जया, वंशिका बालिका जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर इकरा ,सना दूसरे स्थान पर अंजलि ,अंशिका तथा तीसरे स्थान पर अवनी, सिमरन शिव चौधरी ,माही रहे नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने समस्त छात्र-छात्राओं को ₹1500 प्रथम पुरस्कार एवं एक-एक लंच बॉक्स तथा ₹1200 दूसरा पुरस्कार तथा ₹1000 का तीसरा पुरस्कार देकर सम्मानित किया समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों को एक-एक लंच बॉक्स देकर सम्मानित किया छात्र-छात्राओं के द्वारा दिया मेकिंग एक्टिविटी में बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया जिसने सबके मन को मोह लिया l
