रंगोली में भिन्न- भिन्न रंग बिरंगे रंगों के साथ मिट्टी के दीयों को सजाते हुए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने का दिया संदेश :

रंगोली में भिन्न- भिन्न रंग बिरंगे रंगों के साथ मिट्टी के दीयों को सजाते हुए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने का दिया संदेश :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं मेन विंग तथा गर्ल्स विंग में दीपावली एक्टिविटी के तहत दीया, मोमबत्ती, थाली व कलश सज्जा के साथ ही बंदनवार व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीया, मोमबत्ती, थाली व कलश सज्जा का आयोजन किया गया तथा कक्षा नवीं व ग्यारहवीं के चारों सदन के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने मां लक्ष्मी, श्री गणेश जी तथा मां सरस्वती का पूजन किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता आरंभ की गई। विद्यार्थियों द्वारा दीप, कलश व मोमबत्ती को मोती, शीशे व गोटे से सजाया गया। रंगोली में भिन्न- भिन्न रंग बिरंगे रंगों के साथ मिट्टी के दीयों को सजाते हुए आकर्षक रंगोली बनाई गई। विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपने अंदर छिपी कला का बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी का मन मोह लिया तथा रंगोली में मिट्टी के दीयों को सजाते हुए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह व उल्लास देखते ही बनता था। इस प्रतियोगिता में मेन विंग से कक्षा 1से कक्षा 8 के विद्यार्थियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों में प्रथम,सम्राट अमय , तनिष्का, कबीर, अभिनव, भूमिक, रिचल,देवांश दिपांशु नव्या चिराग, वर्णिका रहे । द्वितीय स्थान पर विवांन, ओजस, अनंत देशवाल, वीर चौधरी, समायरा, रावी, रचित, अनन्या, प्रज्ञा और तृतीय स्थान तनिष्का श्रेयांश, अदविक, एनी, आदर्श, अवनि ने प्राप्त किया। गर्ल्स विंग से अनाबिया , दुआ, पावनी, प्रनीति, रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शार्वी ,वान्या , मान्यता रूही नागर,इनाया ,फातिमा, अर्पिता धाम ,अवंतिका और राशि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मायरा, अनाया, सुरभि, नव्या, सिद्धि, अंशिका और काव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में मेन विंग से आजाद सदन ने प्रथम, भगत और गांधी सदन ने द्वितीय तथा सुभाष सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं गर्ल्स विंग में भगत और सुभाष सदन ने प्रथम,आजाद सदन ने द्वितीय तथा गांधी सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध करने के पश्चात लंका पर विजय प्राप्त की और अयोध्या वापस आए । इसी खुशी में दीप जलाकर दीपावली मनाई जाती है अतः आप भी अपने आस-पास फैली बुराइयों को समाप्त कर मन में आशा का दीप हमेशा जलाए निरंतर आगे बढ़ते रहें। ।प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी प्रतिभागियों द्वारा सजाए दीप, मोमबत्ती और कलश की प्रशंसा की और प्रेम के दीप प्रज्वलित कर आपसी सहयोग बढाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने भी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया व एक दीप राष्ट्रीय एकता व सौहार्द बनाए रखने के लिए जलाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *