मवाना क्षेत्र के कृष्णा ग्रुप आंफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव :

मवाना क्षेत्र के कृष्णा ग्रुप आंफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आंफ इंस्टीट्यूशंस में आज हर्षोल्लास और उमंग के साथ दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। संपूर्ण परिसर रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और विद्यार्थियों की रचनात्मकता से जगमगा उठा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मी माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाई गईं और पूरे परिसर को आकर्षक सजावटों से सुसज्जित किया गया।छात्र-छात्राओं ने न केवल खाने-पीने के विविध व्यंजनों के स्टॉल लगाए बल्कि अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हुए दीये, मटकी एवं सजावट की वस्तुएं भी स्वयं तैयार कीं। इन मनमोहक हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हो उठा और पूरे माहौल में उत्सव की रौनक छा गई।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा डांडिया नृत्य कार्यक्रम और राम दरबार की भव्य प्रस्तुति, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।संस्थान के चैयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज काकरान, निदेशक मनोज कुमार सैनी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी व बीएड विभाग अध्यक्ष वाईपी सिंह ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय परंपराओं और संस्कृति से भी जोड़ते हैं।”कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के संकाय सदस्यों और आयोजन समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *