भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गाजियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा मवाना के ए एस इंटर कॉलेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक का सफल आयोजन :

भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गाजियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा मवाना के ए एस इंटर कॉलेज में मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक का सफल आयोजन :

*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बृहस्पतिवार महाराणा नगर के मेरठ रोड स्थित भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) गाजियाबाद शाखा कार्यालय के तत्वावधान में ए एस. इंटर कॉलेज में “मानक कार्निवल एवं क्वालिटी वॉक” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनसामान्य में गुणवत्ता, मानकों तथा सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम में भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय के प्रमुख ए. आर. उन्नीकृष्णन (वैज्ञानिक ‘जी’), श्री राजेन्द्र कुमार पलसानिया (वैज्ञानिक ‘सी’), राजकुमार (वैज्ञानिक ‘बी’), मानक संवर्द्धन अधिकारी आयुष राज, राजू एवं नीरज की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत क्वालिटी वॉक से हुई l जिसमें विद्यालय के लगभग 3500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पूरे मवाना नगर में गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं गुणवत्ता शपथ का आयोजन किया गया। जैसा कि इस सप्ताह को भारत सरकार द्वारा विजिलेंस अवेयरनेस वीक के रूप में मनाया जा रहा है, उसी क्रम में विद्यार्थियों को सतर्कता शपथ भी दिलाई गई। मानक कार्निवल में छात्रों द्वारा लगभग 20 स्टॉल लगाए गए, जिनमें विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रदर्शनियां, खाद्य पदार्थों के स्टॉल और रचनात्मक प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे।विद्यालय के प्रधानाचार्य मेघराज जी ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा मेरठ जिले के लगभग 80 विद्यालयों में स्टैंडर्ड क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में मानकों एवं गुणवत्ता के प्रति जागरूकता विकसित की जा रही है। उन्होंने बीआईएस टीम के इस प्रयास की सराहना की और कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया।यह आयोजन विद्यार्थियों में गुणवत्ता की भावना को बढ़ाने और उन्हें “मानक ही जीवन की पहचान” का संदेश देने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। यह उत्सव अत्यंत सफल रहा, जिसने प्रतिभागियों में मानकीकरण के सिद्धांतों के प्रति नई प्रेरणा और प्रतिबद्धता का संचार किया।कार्यक्रम से तीन प्रमुख संदेश उभरकर आए —मानक विश्वास के सशक्त साधन हैं।युवाओं की सहभागिता भविष्य की तैयारी के लिए अत्यावश्यक है।सभी हितधारकों के बीच सहयोग सतत विकास का आधार है।विश्व मानक दिवस के इस समारोह का समापन एक साझी प्रतिबद्धता – गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति समर्पण के भाव के साथ हुआ।बीआईएस गाज़ियाबाद इस संवाद और सहभागिता की पहल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित है तथा “मानकों के माध्यम से विश्वास निर्माण” के अपने मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन कुमारी इल्मा ने किया तथा नोडल अधिकारी कीर्ति भारद्वाज , कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह , निष्ठा, विभा जैन, मीनाक्षी, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन निपेंद्र कुमार भटनागर के दिशा निर्देशन में किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *