मेरठ* के निर्देशन एवं *पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ श्री अवनीश कुमार* तथा *एन्टी रोमियो प्रभारी* के कुशल पर्यवेक्षण में *जनपद मेरठ के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम, शक्ति दीदी व महिला बीट पुलिस अधिकारियों* द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।जनपदभर में *विद्यालयों, महाविद्यालयों, मन्दिरों, बाजारों, अस्पतालों व ग्राम सभाओं में चौपाल लगाकर* बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न *हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108)* की जानकारी दी गयी एवं *महिला केन्द्रित योजनाओं* जैसे **बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ**, **मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना**, **निराश्रित महिला पेंशन योजना**, **बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी योजना** आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को *गुड टच-बैड टच* के विषय में भी विस्तार से बताया गया।थानों पर *मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन व उनकी उपयोगिता* के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रमों में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को *कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल अपराध, POCSO Act, बाल श्रम व साइबर अपराधों* से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।**थाना-वार प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण –*** *थाना खरखोदा* की मिशन शक्ति टीम द्वारा **राजकीय हाई स्कूल ग्राम उलधान** में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को *घरेलू हिंसा, छेड़खानी, बाल अपराध* आदि विषयों पर जागरूक किया गया तथा *महिला हेल्पलाइन न0 1090, डायल 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098* की जानकारी दी गयी।* *थाना परतापुर* की मिशन शक्ति टीम द्वारा **जे0 एस0 इंटरनेशनल स्कूल** में छात्राओं को *मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन नंबरों* व *सरकारी योजनाओं* के बारे में बताया गया।* *थाना टी0पी0 नगर* की मिशन शक्ति टीम द्वारा **एस वी एस इंटर कॉलेज** में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया व *महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों* की जानकारी दी गयी।* *थाना सरधना* की टीम द्वारा **ग्राम पंचायत कुलंजन** में सभा कर *आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं महिलाओं* को मिशन शक्ति केंद्र व *हेल्पलाइन न0 1090, 112, 1098, 1930* की जानकारी दी गयी।* *थाना नौचंदी* की मिशन शक्ति टीम द्वारा **अलेक्जेंडर इंटर कॉलेज** में छात्राओं को *वूमेन पावर लाइन 1090* पर वीडियो दिखाकर उससे जुड़ी योजनाओं से अवगत कराया गया।* *थाना मवाना* की मिशन शक्ति केंद्र व *एण्टी रोमियो स्क्वायड टीम* द्वारा **कस्तूरबा विद्यालय** में कार्यक्रम कर *सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर्स* की जानकारी दी गयी।* *थाना दौराला* की मिशन शक्ति टीम द्वारा **ग्राम भराला** में महिलाओं व बालिकाओं की सभा कर *हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 108, 1930* व *सरकारी योजनाओं* से परिचित कराया गया।* *थाना सरूरपुर* की मिशन शक्ति व *एण्टी रोमियो स्क्वायड टीम* द्वारा **कदम इंटर पब्लिक स्कूल, ग्राम भूनी** में महिलाओं व छात्राओं को *मिशन शक्ति केंद्र व हेल्पलाइन नंबरों* की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
