मखदुमपुर रोड़ पर स्थित नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों का हुआ लोकार्पण :

मखदुमपुर रोड़ पर स्थित नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों का हुआ लोकार्पण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर के मखदुमपुर रोड़ पर स्थित नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश खटीक व प्रबंध समिति अध्यक्ष सीमा प्रधान ने धन सिंह कोतवाल व राजा नैन सिंह की मूर्ति पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर रमन गिरी महाराज ने की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने अपनी माता सरोज देवी की स्मृति में 15 लाख रूपये की लागत से बनवाए गए कक्षों व कार्यालय के बरामदे एवं विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल द्वारा बनवाए गए कक्ष का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि कॉलेज के प्रबंधक करतार सिंह के लिए भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए बताया कि उन्होंने तीन एकड़ जमीन देकर व अन्य जमीन देकर कॉलेज में शिक्षा की अलख जगाई। इस डिग्री कॉलेज में आसपास के क्षेत्रों के छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज का क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा नाम रहा है। अपने संबोधन में सीमा प्रधान ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पीता है वो ही दहाड़ता है। हम सभी को विद्यालयों के अध्यापकों का आदर सम्मान करते हुए शिक्षा गृहण करनी चाहिए तभी आगे जाकर हम देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान रमनगिरी महाराज,दिनेश खटीक,प्रबंधक करतार सिंह,प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीमा प्रधान,आदेश भाटी,प्रधानाचार्य मुनेंद्र सिंह,ब्लॉक प्रमुख मवाना योगेश कुमार, संत कुमार भारती, प्रीतम सिंह,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *