*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में “दीपावली महोत्सव “बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन जी के कर कमलों द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया । विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने श्री राम के अयोध्या आगमन के भव्य स्वागत को एक लघु नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें 14 वर्षों के वनवास की यात्रा वृतांत को दर्शाया गया। विद्यालय की नन्हे मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक परिधान पहनकर इस अवसर की शोभा को और बढ़ा दिया। दिवाली के इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सुसज्जित करके सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाई व अपनी कक्षाओं को साफ -स्वच्छ किया l विद्यालय रूपी मंदिर को अपनी हस्तकलाओं से दीप सुसज्जित करके बंधनवार लगाकर आकर्षक सजाया विद्यालय की प्रबंधक महोदय जी ने सभी बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी l इस त्योहार के महत्व को बताते हुए अपने जीवन में बुराइयों को हटाकर अच्छाइयों से प्रकाशमय करें व अंधकार को मिटाए और आपस में मिलजुल कर इस पर्व को आनंदमय बनाऐं। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए वातावरण शुद्ध रखने के लिए प्रेरित किया और पटाखों से सुरक्षित रहने के लिए सुझाव दिया । सभी का आभार प्रकट किया इस पूरे कार्यक्रम में अध्यापिका ज्योति शर्मा ,रोमा विकल, जोहा खान आदि का विशेष योगदान रहा l
