अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश रोहल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की घोषणा की l राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता की घोषणाकी गई l जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया l उनके स्थान पर अंकुर सनी उर्फ राजा भैया को मेरठ जनपद का जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई जिनकी घोषणा से संगठन के कार्य में गति आएगी और राष्ट्र में हिंदू हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे ऐसी भावनाओं के साथ तीनों पदाधिकारी की घोषणा की गई सभी ने ओम का उच्चारण कर संकल्प दिलाया l संरक्षक प्रवीन जैन ने गोपनीयता की शपथ दिलाई l हरिओम शर्मा, शुभम जैन श्यामलाल गुप्ता विनोद गुप्ता, सभासद खटीक, आरके विश्वकर्मा प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, आदि उपस्थितरहे l
