*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में हर वर्ष की तरह भव्य समारोह अभिनंदन 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश खटीक (जल शक्ति राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश), कपिल देव अग्रवाल (व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश), श्रीचंद्र शर्मा (एमएलसी भारतीय जनता पार्टी), विवेक रस्तोगी(महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी )डॉक्टर शक्ति साहनी (प्रिंसिपल लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मवाना ) अखिल कौशिक ( अध्यक्ष मवाना) उपस्थित रहे।सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती की गई तत्पश्चात सभी अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं से जुबीया, मरियम रिजवी, हरप्रीत और आयुषमा ने किया।विद्यालय के इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा की सुन्दर प्रस्तुति से की गई। तत्पश्चात इस कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से वर्ष 2024-25 बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11000/- द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 5100/- तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100/- रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। गृह परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 की टॉपर रही गौरांशी गोयल को 11000/- आयशा को 5100/-प्रिंस राणा को 2100/- रुपए का चेक दिया गया। साइंस वर्ग में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सात्विक रस्तोगी को 11000/- मनस्वी वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 5100/- तथा फातिमा मेहताब को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2100/- रुपये का चेक दिया गया।अविरल जैन को कॉमर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 11000/- आरती को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 5100/-उजैसा गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2100/- रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।कला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंशिका चौधरी को 11000/- अक्षरा रस्तोगी को 5100/- तथा माही वर्मा को 2100/- रुपए देकर सम्मानित किया गया।100% अटेंडेंस के लिए कक्षा पांचवी से आराध्या गुप्ता को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल से शिक्षा प्राप्त उन विद्यार्थियों को 5100/- रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया जो नीट, आइआइटी जैसी प्रतियोगिताओं को उच्च अंकों से पास करने के बाद देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों में शिक्षा ले रहे हैं जिनमे यश अग्रवाल, सात्विक रस्तोगी, मोहमद रिजवान, रितिका जैन, अनाबिया, शिवानी और कार्तिक अग्रवाल शामिल रहे। इस बीच मंच पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल एक कदम स्वच्छता की ओर, राजस्थानी डांस घंघोर पूजा व स्कूल के म्यूजिक बैंड ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से न केवल विद्यालय की एक अलग छवि सभी के मन मस्तिष्क पर छोड़ी बल्कि सभी को अपने साथ गाने के लिए विवश कर दिया। छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत डिस्को डांसर ने दीर्घा में बैठे सभी दर्शकों को साथ झूमने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की गरिमामय उपस्थिति देखकर मुख्य अतिथि दिनेश खटीक व कपिल देव अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना की। श्रीचंद शर्मा, विवेक रस्तोगी, डॉक्टर शक्ति साहनी ने विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यताओं के साथ साथ सांस्कृतिक कौशल में उनकी दक्षता को भी सराहा। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की उपस्थिति व सहयोग के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा अपने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
