आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में 69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता 2025 का समापन समारोह किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक का मुख्य द्वार पर तिलक एवं पुष्प वर्ष के साथ स्वागत किया गया l उसके उपरांत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l सर्वप्रथम मुख्य अतिथि दिनेश खटीक , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार , सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, जनपदीय कोषाध्यक्ष डॉ0 सुशील कुमार सिंह , जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव का का प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, अनुराग दुबलिश , स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर आयुष राज , प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने बुके , प्रतीक चिन्ह, माला, अंगवस्त्र के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की प्रधानाचार्या पूनम चौधरी , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर की प्रधानाचार्य नीतू सिंह का कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह ने स्वागत एवं सम्मान किया , कार्यक्रम का संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम में कुल 294 पदको के लिए जनपद के नौकरिया क्षेत्र तथा बेसिक यूनिट की टीमों ने प्रतिभा किया अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर बालिका वर्ग में कंकरखेड़ा ने चार स्वर्ण पदक तथा तीन रजत पदक के साथ 29 अंक प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम कर ली वही सरधना ने 2 गोल्ड व एक सिल्वर पदक प्राप्त कर 12 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया जूनियर बालिका वर्ग में सरधना ने 5 गोल्ड ,5 सिल्वर ,2 ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर 44 अंकों के साथ ट्रॉफी अपने नाम हासिल की तथा दूसरे स्थान पर कंकर खेड़ा ने एक गोल्ड 6 सिल्वर व 2 ब्राउज़ मेडल प्राप्त कर 25 अंक के साथ अपना स्थान बनाया , सीनियर बालिका वर्ग में सरधना क्षेत्र में 4 स्वर्ण पदक ,5 सिल्वर ,4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 39 अंकों के साथ प्रथम स्थान तथा 5 गोल्ड ,एक सिल्वर व दो ब्रोंज मेडल से 30 अंकों के साथ मवाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया सब जूनियर बालक वर्ग में मवाना ने तीन गोल्ड ,दो सिल्वर, तीन ब्रांच मेडल के साथ 24 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा लवण ने तीन गोल्ड ,एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर 16 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया जूनियर बालक वर्ग में कंकरखेड़ा ने पांच गोल्ड ,4 सिल्वर ,दो ब्रोंज मेडल प्राप्त कर 39 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मवाना ने चार गोल्ड ,दो सिल्वर ,तीन ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त 29 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया सीनियर बालक वर्ग में कंकर खेड़ा ने 5 गोल्ड, 6 सिल्वर एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर 44 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया लवण ने चार गोल्ड ,दो सिल्वर मेडल प्राप्त कर 26 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में सर्वाधिक कंकर खेड़ा में प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार खेल के प्रति निरंतर कार्य कर रही हैं मुझे बेहद खुशी है की मवाना क्षेत्र में तीसरी बार जनपदीय है क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन मेरे ही विधानसभा क्षेत्र में किया गया है यहां से लगातार मेधावी छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं खेल के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सर्वाधिक महत्व दे रहे हैं जो भी छात्र-छात्र इस विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेगा उसे मैं स्वयं पुरस्कृत करने आऊंगा खेल के प्रति जहां भी मेरे सहयोग की आवश्यकता है मैं दिन रात आपके साथ रहूंगा उसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया कपिल कुमार सिरोही का विशेष आभार रहा l
