अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मगलवार मवाना नगर मे फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज के गणित शिक्षक एवं प्रसिद्ध लेखक सुशील कुमार को शिक्षा एवं लेखन क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु “डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि” से सम्मानित किया गया है।यह उपाधि नेशनल काउंसिल ऑफ पीस एजुकेशन एंड रिसर्च द्वारा प्रदान की गई, जोकि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (MSME) से पंजीकृत संस्था है।इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि सुशील कुमार न केवल एक कुशल शिक्षक हैं, बल्कि एक प्रेरक लेखक भी हैं। उनके द्वारा लिखित 17 शैक्षणिक पुस्तके — बी.एड., डी.एल.एड., एम.एड., बी.फार्मा तथा कक्षा 10 के लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई हैं एवं सुशील कुमार की यह उपलब्धि न केवल कृषक इंटर कॉलेज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि संपूर्ण शिक्षाजगत के लिए प्रेरणास्रोत भी है।इस उपलब्धि पर सुशील कुमार को कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार, अरविंद विजय ,जय मंगल ,अमित कुमार आदि शिक्षकों ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया lइस अवसर पर सुशील कुमार ने कहा कि ईश्वर का अनुग्रह, माता-पिता का आशीर्वाद गुरुजनों का मार्गदर्शन और आप सबका स्नेह इन्हीं की छाया में यह सम्मान संभव हुआ।मैं हृदय से उन सभी का आभारी हूँजिन्होंने मेरे इस सफर को सार्थक बनाया।”विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार एवं सभी शिक्षकों ने सुशील कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
