अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज मंगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में 69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार,विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , जनता दिया क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव ने किया उसके उपरांत अंडर 17 प्रतियोगिता में गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज खुर्द की अंशिका सिंह ने हैमर थ्रो में 30.16 मी के साथ गोल्ड मेडल , 800 मी दौड़ में ए एस इंटर कॉलेज मवाना के अमित कुमार ने 2.2 मिनट में गोल्ड मेडल , सुभाष इंटर कॉलेज राजपुर के प्रतीक मलिक ने 400 मी दौड़ को 54 सेकंड में पूर्ण कर गोल्ड मेडल , जनता इंटर कॉलेज रारधना के हनी सोम ने 4.35 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल , के वी इंटर कॉलेज माछरा के गौरव कुमार ने 5.56 मी ऊंची कूद के साथ गोल्ड मेडल , किसान इंटर कॉलेज मंडी के शिवम प्रजापति ने 22 मिनट में 5 किलोमीटर वॉक पूर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की छवि गोलयान ने 23 सेकंड में 200 मीटर दौड़ फोन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया वहीं जवाहर इंटर कॉलेज राधना 59 सेकंड में काजल ने 400 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया , जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की मुस्कान सोम ने 27 सेकंड में 200 मीटर दौड़ फोन कर गोल्ड मेडल जनता इंटर कॉलेज खरखोदा की प्रियांशी ने 22.10 मी डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जनता इंटर कॉलेज कैथवाडी की प्रियांशी ने 9.10 मी गोला फेंक में गोल्ड मेडल रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की दिव्या सिंह ने हैमर थ्रो में 54.5 मी हैमर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जनता इंटर कॉलेज खरखोदा की सृष्टि ने 20 मी डिस्कस थ्रो के साथ गोल्ड मेडल ए एस इंटर कॉलेज मवाना की अंशिका में 15.1 मिनट में 4 किलोमीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की शालू ने 2.2 मिनट में 800 मीटर दौड़ पूरी की और गोल्ड मेडल प्राप्त किया कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर की रिया ने 48.18 मीटर हेमर थ्रो मैं गोल्ड मेडल , जनता इंटर कॉलेज खेड़ा की नंदिनी ने 30 मी स्तरीय फेंक में गोल्ड मेडल , रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज मेरठ की वंशिका ने 10.12 मिनट में 3 किलोमीटर वॉक में गोल्ड मेडल सम्राट अशोक इंटर कॉलेज चंद सर की वर्षा ने 2.1 2 मिनट में 800 मी दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल महेंद्र देव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज रिठानी की साक्षी ने 200 मीटर दौड़ को 26.12 सेकंड में पूर्ण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया कृष्ण कुमार शहर जिला विद्यालय निरीक्षक , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ की प्रधानाचार्या पूनम चौधरी , राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हस्तिनापुर की प्रधानाचार्या नीतू सिंह , नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र , मीनाक्षी , कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह , निष्ठा, नविता सैनी ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया आज के कार्यक्रम में खेल प्रभारी कपिल कुमार सिरोही , स्वाति बंसल , विजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा l
