राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास मिशन द्वारा शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग आयोजि :

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कौशल विकास मिशन द्वारा शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग आयोजि :

हस्तिनापुर मवाना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हस्तिनापुर मेरठ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अर्न्तगत टाटा टेक्नालॉजी लिमिटेड द्वारा शार्ट टर्म ट्रेनिगं का आयोजन किया गया है। जिसमें विभाग द्वारा दिये गये कुल लक्ष्य 25 प्रशिक्षार्थियों को ऑटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर(मैनुअल व रोबोटिक्स) कोर्स के अन्तर्गत का पंजीकरण कराते हुए प्रशिक्षण प्रारम्भ कराया गया है। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल के द्वारा किया गया है। उन्होने इस कोर्स को सरकार की प्रमुख कार्यों में से एक बताया साथ ही सरकार की अन्य प्रमुख उपल्बधियों के बारे में भी बताया गया। साथ ही ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश में युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम बीते 2014 से चलाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नारा दिया था कि नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनो इससे देश की आर्थिक उन्नति होगी सरकार के इस कदम से लाखों करोड़ों बेरोजगार युवाओं को आज अपना व्यवसाय करने का अवसर मिला है। कौशल विकास मिशन के अर्न्तगत आयोजित हुए इन कार्यक्रमों से भी उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महेश चन्द, संस्थागत कपिल कुमार, राकेश कुमार,दीपक कुमार, आशुतोष चौधरी,कुमारी निर्मला रानी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *