69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ :

69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ :

मवाना नगर के ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में 69 वीं तीन दिवसीय जनपदीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ राजेश कुमार के निर्देशन में किया गया l इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित अग्रवाल विधायक मेरठ कैंट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संतोष कुमार सिंह उप जिलाधिकारी मवाना , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार , नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबन्धक पवन कुमार रस्तोगी, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुषमा यादव ,प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह के द्वारा किया गया l जिसमें सर्वप्रथम मुख्य द्वार पर छात्राओं के द्वारा तिलक एवं पुष्प वर्षा कर कर समस्त अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया l उसके उपरांत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह माला अंगवस्त्र के द्वारा सम्मान दिया गया l विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए उसके उपरांत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि खेल सच्ची भावना के साथ खेला जाना चाहिए और हमें हारने के बाद अगले आने वाले चैलेंज के लिए तैयार हो जाना चाहिए l उप जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खेल के क्षेत्र में मवाना तहसील में ए एस इंटर कॉलेज मवाना निरंतर प्रगति कर रहा है l चाहे शिक्षा का वातावरण हो या छात्र-छात्राओं के विकास के लिए सरकार की कोई भी योजना हो उसका क्रियान्वयन अच्छी प्रकार से किया जाता है l मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल विधायक मेरठ कैंट ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज देश में नहीं बल्कि दुनिया में भारत का नाम खेलों के क्षेत्र में सूची में ऊपर से देखा जाता है l खेल के प्रति सरकार ने मेरठ में सलवा में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है l जिससे नवयुवकों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा खेल केवल एक प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि हमारे जीवन को स्वस्थ रखना या यह कहिए के जीवन जीने के लिए भी खेलना जरूरी है l खिलाड़ी अपने शरीर का विशेष ध्यान रखते हैं तथा कठोर मेहनत करते हैं l उसके उपरांत ऊंचाइयों को छूते हैं l आज भारत का झंडा खेल के क्षेत्र में पूरी दुनिया में लहरता है उसके उपरांत ध्वजारोहण, शपथ , तथा एक प्रतियोगिता को मसाल कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल के द्वारा शुभारंभ किया गया l विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन इलमा एवं विभा जैन ने सामूहिक रूप से किया प्रथम प्रतियोगिता में अंडर 19 सीनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षित लड़की शालू ने 2 मिनट 51 सेकंड में 800 मी दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जवाहर इंटर कॉलेज रार्धना की काजल ने 2 मिनट 53 सेकंड में सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा ए एस इंटर कॉलेज मवाना की अंशिका ने 2 मिनट से 54 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया l 800 मी बालक वर्ग सीनियर वर्ग में आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज के संदीप कुमार ने 2 मिनट 11 सेकंड में 800 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड मेडल राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के मनीष ने 2 मिनट 13 सेकंड में दौड़ पूरी कर सिल्वर मेडल तथा गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ के हर्षित ने 2 मिनट 14 सेकंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया l मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल के द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l आज के कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार , प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर अमित कुमार , राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी , इकवारा के प्रधानाचार्य निर्विकार आनंद , अरुण कुमार , क्रीड़ा प्रभारी कपिल कुमार सिरोही , विजय सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *