नवनियुक्त ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु सेना मेडल ने किया एनसीसी बटालियन का निरीक्षण :

नवनियुक्त ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु सेना मेडल ने किया एनसीसी बटालियन का निरीक्षण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज सोमवार मवाना नगर के कृषक इण्टर कालिज प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय में नवनियुक्त एनसीसी ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल का निरीक्षण हेतु प्रथम आगमन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल व संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया।ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल की अगुवाई कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने की तत्पश्चात समस्त सहायक एनसीसी अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, अन्य रैंक व सिविल स्टाफ से परिचय प्राप्त कर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल ने बटालियन के विभिन्न विभाग जैसे कार्यालय, शस्त्रागार, क्लोदिंग स्टोर, गैरेज, मैस, लाइन एरिया का निरीक्षण करने के साथ-2 वार्षिक प्रगति रिपोर्ट व एनरोलमेंट स्टेटस का गहनता से अवलोकन किया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने भौतिक रूप से व पीपीटी के माध्यम से समस्त संचालित गतिविधियों की बिन्दुवार जानकारी ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल को दी। समस्त गतिविधियों व व्यवस्थाओं का अवलोकन कर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल ने कमान अधिकारी, समस्त बटालियन स्टाफ व एएनओ को बेहतर संचालन हेतु बधाई दी।तत्पश्चात जलपान कार्यक्रम के दौरान विशेष आमंत्रित कृषक इण्टर कालिज के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने ब्रिगेडियर ब्रिगेडियर पीएस झा़ंगु, सेना मेडल से एनसीसी के विकास व परस्पर सहयोग को लेकर गहन मन्त्रणा की। बटालियन के सहयोगी व सर्वाधिक कैडेट संख्या वाले विद्यालय की ख्याति सुन कर ब्रिगेडियर झांगु अत्यन्त प्रभावित हुए व इस संस्था में संचालित एनसीसी गतिविधियों को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने भी एनसीसी गतिविधियों में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।तत्पश्चात आगंतुक पुस्तिका को अपने अनुभवी संस्मरण से सुशोभित कर ब्रिगेडियर झांगु ने बटालियन परिसर से प्रस्थान किया। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल मित्तल, सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार, बीएचएम अभय नारायण, समस्त एएनओ व सिविल स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *