*अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज रविवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज व ए एस पी जी डिग्री कॉलेज में लोक सेवा आयोग की पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा जिलाधिकारी डॉक्टर वी0के0 सिंह , अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश कुमार , उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित कराई गई। जिसमें 40 कक्षा में परीक्षा का आयोजन कराया गया परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मेरठ रवि प्रजापति, तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद आसिफ एवं विमलेश कुमार यादव तथा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक निर्विकार आनंद एवं मनीष पाल तथा केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह,सचिन के निर्देशन में 960 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन कराया जाना था। जिसमें केवल प्रथम पाली में 321 अभ्यर्थी उपस्थित रहे,आदित्य पाली में 317 अभ्यर्थी उपस्थित रहे लगभग 33% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह,सीओ मवाना पंकज लवानिया,कोतवाली प्रभारी पूनम जादौन के निर्देशन में पुलिसबल का सख्त पहरा छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी की गई। थ्री लेयर में तलाशी की गई जिसमें प्रथम लेयर मेटल डिटेक्टर पुलिस बल तथा उसके उपरांत दूसरी लेयर में मेटल डिटेक्टर कंपनी के द्वारा तथा उसके उपरांत बायोमेट्रिक आई इंप्रेशन द्वारा सघन तलाशी की केंद्र पर अधिकारी निरंतर दौरा करते रहे। परीक्षा प्रभारी के रूप में निशिकांत शर्मा , अंजू सिंह , निष्ठा ,सत्येंद्र बहादुर सिंह , सुनील कुमार से परीक्षा का सफल आयोजन कराया गया l
