अमित कम्बोज संवाददाता मवाना.
उत्सव मण्डप मवाना मे इनरव्हील क्लब इनरव्हील क्लब रेनबो,तथा इनरव्हील क्लब मैत्री के संयुक्त तत्वावधान मे करवाचौथ व दिवाली उत्सव के उपलक्ष में सुंदर कार्यक्रम का आयोजन क्लब की बहनों द्वारा बहुत ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत तीनों क्लब के प्रेसिडेंट मीनू रस्तौगी, नेहा रस्तौगी , सारिका रस्तौगी को क्लब सेक्रेटरी नीता वर्मा, अनुभा रस्तौगी,पूजा रस्तौगी द्वारा कॉलर पहनाकर किया गया। उसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट पीडीसी नीता दुबलिश के साथ क्लब के सदस्यों ने दीप प्रज्जलन किया तथा इनर व्हील प्रार्थना के साथ रंगारंग कार्यक्रम को शुरू किया गया। क्लब की सभी बहनों ने इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना योगदान दिया। क्लब की बहनों ने ग्रुप डांस किया तथा गीत गाए , सभी बहनों ने मिलकर म्यूजिकल चेयर एवं अन्य गेम खेले साथ ही कुछ अप्रत्याशित गेम भी खिलाए गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। दिवाली के उपलक्ष में सभी बहनों ने दिए जलाए और लक्ष्मी गणेश की पूजा कर प्रसाद वितरित किया और साथ ही सभी को दिवाली की मंगलकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन हिमानी शर्मा ने किया, कार्यक्रम का समापन प्रेसिडेंट के आभार उद्बोधन के उपरांत किया गया। कार्यक्रम में संगीता रस्तोगी, मीनू रस्तौगी, निधि,पूजा, शिवानी, हनी , रितु अग्रवाल,रितु रस्तौगी,अचला गुप्ता,नीलू , वंदिता, आराधना, संगीता मेहता, विदुषी, कविता, शिप्रा, रेणु, नीरू,डॉ अनीता सिंह, डॉ शक्ति साहनी,पूनम रानी, ईशा ,पलक, शालू , नीलम, शालू सेठी अमिता रस्तोगी ,गोल्डीसीमा गुप्ता आदि सदस्यों का सहयोग रहा और कार्यक्रम उपरांत सभी बहनों ने सहभोज का आनंद लिया।
