थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे हिंदूवादी नेता रजनीश रोहल ने हो रहा अवैध कटान पर जताया विरोध :

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे हिंदूवादी नेता रजनीश रोहल ने हो रहा अवैध कटान पर जताया विरोध :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शनिवार मवाना नगर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर हिंदू संगठन द्वारा मवाना क्षेत्र में प्रतिबंधित अवैध कटान को लेकर विरोध जताते हुए नयाब तहसीलदार व थाना प्रभारी को एप्लीकेशन सोपते हुए कार्यवाही की मांग की l हिंदू संगठन के रजनीश रोहल ने अधिकारियों को एप्लीकेशन सोपते बताया कि प्रतिबंध के बावजूद मवाना कस्बे में सरेआम अवैध मीट का कटान हो रहा है l मवाना कस्बे के हिंदूवादी नेता रजनीश रोहल व अन्य लोगों ने थाना मवाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक के नाम एक शिकायतपत्र समाधान दिवस में शिकायत सुन रहे नायब तहसीलदार नितेश सैनी को सौंपी।रजनीश रोहल ने बताया कि नितेश सैनी को शिकायत सौंपते हुए बताया कि अवैध कटान पर प्रतिबंध लगा हुआ है l लेकिन मवाना क्षेत्र में कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोगों की शह पर अटोरा रोड़, मकदुमपुर स्टैंड, तेलियों वाला कुआं, मिल रोड़ सठला आदि पर सरेआम मीट कटान का धंधा चल रहा है । रजनीश ने आगे बताया कि कुछ दलाल प्रवृत्ति के लोगों द्वारा इन अवैध कटान माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध कटान का मोटा पैसा सरकारी विभागों तक कटान का पैसा पहुंचाया जा रहा है । इन लोगों द्वारा चोरी छिपे प्रतिबंधित पशुओं का भी कटान किया जा रहा है। रजनीश रोहल ने सबूत के तौर पर नायब तहसीलदार नितेश सैनी को अवैध कटान करते हुए कुछ फोटो भी सौंपे तथा इन अवैध मीट काटने वाले लोगों पर कार्यवाही किए जाने और अवैध कटान बंद कराने की मांग उठाई l हिंदू संगठनों द्वारा शिकायत करने को लेकर नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने अवैध कटान पर जांच कराकर कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *