कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 की छात्रा आराध्या शर्मा द्वारा मिशन शक्ति के तहत जनपद मेरठ के एडीएम पद का एक दिवसीय कर्तव्य निर्वहन करने के उपरान्त आज विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन संजीव कुमार ने किया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि विद्यालय की होनहार छात्रा आराध्या शर्मा का एक दिन के लिए मेरठ जैसे जनपद की एडीएम बनने व साहसिक रूप से कर्तव्यों/दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आराध्या की यह सफलता अन्य छात्र छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगी ऐसा मेरा विश्वास है। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व सहयोग स्टाफ ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर आराध्या को सम्मानित किया।इस अवसर पर समस्त स्टाफ व हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
