अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के तहसील समाधान दिवस में मवाना निवासी महिला नंदा रस्तौगी द्वारा थाना तिराहा के पास नगर पालिका की बेशकीमती जमीन का फर्जी बैनामा कराए जाने और अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की गई थी।शिकायत के बाद डीएम एसएसपी ने राजस्व विभाग व नगर पालिका परिषद को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके बाद शनिवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर खसरा संख्या 2217 पर पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाईश की।इस जमीन पर लगभग आधा दर्जन भूमाफियाओं के द्वारा अवैध कब्जा कर ठेली,जूस आदि की दुकानें खोली हुई हैं। शनिवार को मौके पर पहुंची नगर पालिका परिषद की टीम ने पूरी जमीन की पैमाईश की साथ ही कब्जाधारकों को आवश्यक दस्तावेज नगर पालिका परिषद में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
