बीती बृहस्पतिवार रात्रि मेरठ रोड स्थित मिस्त्री की दुकान पर खड़ी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरों ने कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने देखा कि चोरों द्वारा गाड़ी में ₹50000 का सामान निकाल लिया गया l ट्रांसपोर्टर ने 112 पर सूचना देकर मवाना कोतवाली में चोरी की घटना को लेकर तहरीर सोपी lट्रांसपोर्टर सुमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी कैंटर गाड़ी मेरठ रोड़ पर शाहिद मिस्त्री की दुकान पर गुरुवार रात सही होने के लिए खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह उनके पास सूचना आई कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे पड़े हैं। जब सुमित अग्रवाल मौके कर पहुंचे तो देखा कि उनकी गाड़ी का शीशा टूटा पड़ा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने उनकी गाड़ी से लगभग 50 हजार रूपये कीमत का एसीएम व अन्य सामान चोरी कर लिया है उन्होंने इस बारे में डायल 112 पर सूचना दी सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की ट्रांसपोर्टर सुमित अग्रवाल ने इस घटना के संबंध में थाना मवाना में तहरीर सौंपी है वहीं पुलिस ने तहरीर लेने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
