अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा इंस्टिट्यूट के बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स विभाग के विद्यार्थियों ने आज किसान मेले का शैक्षणिक दौरा किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कृषि के विविध महत्वपूर्ण पहलुओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने पशुओं की उन्नत नस्लों तथा उनके वैज्ञानिक पालन-पोषण के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को खाद एवं उर्वरकों के समुचित उपयोग, पोषक तत्वों के महत्व और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की नवीनतम तकनीकों से भी अवगत कराया गया।मेले में प्रदर्शित आधुनिक कृषि यंत्रों और उपकरणों के कार्य एवं संचालन विधियों को देखकर विद्यार्थियों ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने के तकनीकी पहलुओं को नज़दीक से समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कृषि परिदृश्य से जोड़ने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।संस्थान के चैयरमैन विजयराज काकरान एवं संकाय सदस्यों ने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की l
