स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित पर पुण्यतिथि मनाई :

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित पर पुण्यतिथि मनाई :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना। हस्तिनापुर के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने अपने आवास पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित पर पुण्यतिथि मनाई व नेताजी के जीवन के अनुभवों को साझा किया। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी और इसके बाद उन्होंने उत्तरप्रदेश की राजनीति में आला मुकाम हासिल करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की कई कई बार जिम्मेदारी संभाली। मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान उत्तरप्रदेश मे किसान, मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक, दलित और वाल्मीकि समाज को सम्मान देने का कार्य किया उन्होंने अपने कार्यकाल में सफाई कर्मचारियों की साठ हजार भर्ती करने का भी ऐतिहासिक काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान व्यापारियों को भी दुर्घटना होने पर पांच लाख के बीमे की राशि देने के आदेश किए गए थे जो व्यापारी उनको आज भी याद करते हैं। उन्हीं के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई और प्रदेश में चहुमुखी विकास भी किया। स्वर्गीय मुलायम सिंह देश के रक्षामंत्री भी रहे और उनके कार्यकाल के दौरान देश के रक्षा मामलों को भी मजबूती मिली नेताजी ने रक्षा मंत्री रहते हुए शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांवों तक पहुंचने का ऐतिहासिक कार्य किया था। जिसकी मिसाल आज भी देश भर में दी जाती है स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी जब तक जीवित रहे तब तक भारत माता के प्रति पूर्णत है समर्पित रहे। नेताजी धरती मां से जुड़े रहे इसलिए इन्हें धरती पुत्र भी कहा जाता है उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर उनके बेटे अखिलेश यादव ने भी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां दी। आज नेताजी की पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें याद कर रहे हैं। इस दौरान सचिन वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि,सुभाष वाल्मीकि, रईस आजम मलिक पूर्व नगर अध्यक्ष मवाना, सतपाल गुर्जर,रामबीर गुर्जर, मास्टर खिलाड़ी सिंह गुर्जर,मास्टर कृष्णपाल यादव, जोधा त्यागी,ऋषिपाल सिंह,सुदेशपाल, अब्दुल्ला त्यागी,हाफिज इकराम अंसारी,फैय्याज सैफी नगर अध्यक्ष मवाना,अशोक वाल्मीकि,आसिफ कुरैशी,बाबूराम कश्यप,असलम अंसारी, अरुण कुमार एडवोकेट, हुमायूं सिद्दीकी, आकिल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *