अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*19 अगस्त को कोतवाली बहसूमा क्षेत्र मे स्थित रहावती कौल रोड पर गोलू सकौती गैंग व कालू रामनगर गैंग में आपस में चल रही गैंग के वर्चस्व को लेकर आमने सामने से एक दूसरे पर फायरिंग की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना बहसूमा पर वादी उप निरीक्षक अभिषेक कुमार की सूचना के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा क्रिमिनल लो एमिटमेंट एक्ट बनाम गोलू व कालू गैंग के शिवम उर्फ गोलू पुत्र सूबे सिह निवासी ग्राम सकौती थाना फलावदा आदि नौ अभियुक्त व कुछ अज्ञात अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था । मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम उर्फ गोलू पुत्र सुबे सिंह निवासी ग्राम सकौती थाना फलावदा मेरठ पूर्व में कोर्ट में हाजिर हो गया था। जिसका न्यायालय से 09 अक्टूबर को पीसीआर प्राप्त कर शिवम उर्फ गोलू उपरोक्त की निशादेही से घटना में इस्तेमाल एक तमंचा 315 बोर देशी व दो 315 बोर कारतूस जिन्दा बरामद किया गया। जिसके आधारा पर मुकदमा में शिवम् उर्फ गोलू के विरूद्ध धारा-3/25/27(1) आर्म्स एक्ट की बढौतरी की गयी। शिवम् उर्फ गोलू के खिलाफ जनपद व अन्य राज्यों में कुल 23 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाले टीम में एसएसआई उवैस खान,उप निरीक्षक उदयपाल सिंह,उप निरीक्षक अभिषेक प्रताप सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार, उप निरीक्षक तोरेन्द्र कुमार,हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार,कांस्टेबल विकास कुमार,कांस्टेबल गुलदीप सिंह मौजूद रहे।
