आज दिनांक 08.10.2025 को चौकी प्रभारी काली नदी उ0नि0 जोगेन्द्र कुमार मय उ0नि0 अरुण कुमार, आरक्षी लोकेंद्र कुमार व आरक्षी सूर्या प्रकाश के साथ गढ़ रोड पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान करीब 07 वर्षीय एक बच्चा मेडिकल कॉलेज की तरफ से पैदल गढ़ की ओर जा रहा था। बच्चे के व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिस टीम ने पूछताछ की, परंतु बच्चा अपना नाम-पता नहीं बता सका। थाना प्रभारी भावनपुर श्री योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देरी न करते हुए तत्परता दिखाते हुए बच्चे को फैंटम वाहन पर बैठाकर आसपास पूछताछ की गई। बच्चे ने बताया कि वह JMI PUBLIC SCHOOL में पढ़ता है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम करीमनगर पहुँची, जहाँ पहले से ही बच्चे के परिजन उसकी तलाश में थे। बच्चे को देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान मोहम्मद आकिब पुत्र आशिफ निवासी करीमनगर, लोहे का पुल थाना नौचंदी, जनपद मेरठ के रूप में की। पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसकी माँ के सुपुर्द किया गया, जिस पर परिजनों ने थाना भावनपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।*पुलिस टीम:*1.श्री योगेन्द्र सिंह थाना प्रभारी भावनपुर 2.उ0नि0 जोगेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी काली नदी)3.उ0नि0 अरुण कुमार4.का0 लोकेंद्र कुमार5.का0 सूर्या प्रकाश
