देशभर में रामायण के रचयिता त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि का प्रगट दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है तो वहीं मेरठ में भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज ने कई जगह अलग-अलग आयोजन किये।भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ महेश टॉक व प्रदेश अध्यक्ष लोकेश टंडन, प्रदेश महासचिव तुलसी मोहन चड्ढा के निर्देशन में मेरठ जिला संगठन ने इव्ज पेट्रोल पंप के सामने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर भंडारा किया। उसके बाद शहर से निकलने वाली भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का भी स्वागत किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय संचालक महेश टाँक ने भगवान वाल्मीकि व प्रभु रत्नाकर महाराज के चित्र के सम्मुख ज्योति प्रकाश कर किया उसके बाद सभी ने भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना कर गुणगान किया।जिला अध्यक्ष सोनू पार्चा ने अपनी टीम के साथ मिलकर ये सुन्दर आयोजन किया । हापुड़ अड्डा से लेकर बेगमपुल चौराहे तक चौरंगे ध्वज लगाए गए क्योंकि चौरंगा ध्वज भगवान वाल्मीकि के पावन नाम से लिया गया जिसमें वसंती, लाल, मंगिया, केसरिया रंग का प्रयोग किया गया है। क्योंकि यह चारों अक्षर व, ल, मे, क भगवान वाल्मीकि के पावन नाम से लिए गए हैं।
