ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन :

ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मगलवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर की अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 9 की अक्षिका का सेपक टकरा खेल में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हो गया है l वॉलीबॉल के नेट पर जिम्नास्ट की तरह कलाबाजी करते हुए गेंद को फुटबॉल की तरह पैर से मारते हैं इस खेल का नाम सेपक टकरा है l यह दक्षिण पूर्व एशिया का पारंपरिक खेल है l जो फुटबॉल वॉलीबॉल और जिमनास्टिक का मिश्रण है l सेपक का मतलब मयल भाषा में लात मारना होता है थाई भाषा में टकरा का मतलब गेंद होता है l इसलिए यह खेल लात से गेंद मारना कहलाता है l इसे कहीं कहीं किक बालीवाल भी कहते हैं l यह विशेष रूप से थाईलैंड , मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलिपींस में बहुत अधिक लोकप्रिय है lअब भारत में भी इसके लोकप्रियता काफी बढ़ रही है l सेपक टकरा गेम 2024 में शुरू किया अक्षिका गांव किशोरपुरा की रहने वाली है l पिताजी पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है l और माताजी हाउसवाइफ है l सेपक टकरा गेम खेलने के लिए मेरठ के सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने प्रोत्साहित किया l दिसंबर 2024 में पहली बार सब जूनियर कैटेगरी में नेशनल खेली वह जनवरी 2025 में जूनियर कैटेगरी में नेशनल गेम्स में क्वालीफाई किया l सितंबर 2025 में विद्यालय स्तरीय गेम अयोध्या में आयोजित किए गए थे l जिसमें अक्षिका ने स्वर्ण पदक जीत कर नेशनल के लिए राह बनाई वही बड़ी बहन को खेलते देख छोटे भाई ए एस इंटर कॉलेज मवाना के अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 6 के देवांश डागर को भी खेल मैं रुचि होने लगी और मंडलीय स्तर पर खेलों में कश्यप पदक जीता अक्षिका ने इसकी शुरुआत बरेली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू की थी l दोनों बहन भाई सेपक टकरा गेम की प्रैक्टिस घर पर ही कर रहे हैं l 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक नेशनल गेम्स पंजाब में आयोजन किया जाएगा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *