श्रेय हार्डवेयर की दुकान में चोरी के मामले में घटना का खुलासा नहीं होने पर क्षुब्ध व्यापारियों ने कोतवाली मवाना पहुंचकर सीओ व प्रभारी निरीक्षक का किया घेराव :

श्रेय हार्डवेयर की दुकान में चोरी के मामले में घटना का खुलासा नहीं होने पर क्षुब्ध व्यापारियों ने कोतवाली मवाना पहुंचकर सीओ व प्रभारी निरीक्षक का किया घेराव :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

मवाना नगर में बीती 27 सितंबर की रात्रि में कस्बे के मेरठ रोड़ पर स्थित श्रेय हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी के मामले में घटना का खुलासा नहीं होने से कस्बे के व्यापारियों ने शनिवार को कोतवाली मवाना पहुंचकर सीओ व प्रभारी निरीक्षक कहां घेराव करते हुए चोरी की घटना ने खुलने पर नाराजगी जाहिर की तथा घटना के जल्द खुलासे की मांग की l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना नगर में बीते 27 सितंबर को पीएनबी बैंक के सामने श्रेय कौशिक की श्रेय हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने तीसरी मंजिल पर कुंबल कर चार तोले सोना, 90 हजार रूपये नकदी, सीएसटी कैमरे आदि चोरी कर लिए थे l जिसके संबंध में व्यापारी श्रेय कौशिक ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर सौंपी थी l और चौड़ी की घटना को जल्द से जल्द कुलसी की मांग की थी लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यवाही न होते देखा शनिवार को दर्जनों व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर सीओ पंकज लवानिया, थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन से मुलाकात की और घटना के सफल अनावरण करने और चोरी हुई माल की बरामदगी की मांग उठाई l काफी देर तक अधिकारियों व व्यापारियों में तीखी नोकझोंक होती रही जिसपर सीओ पंकज लवानिया ने अगले एक सप्ताह के भीतर घटना के खुलासे का आश्वासन दिया l तब जाकर व्यापारी लोग शांत हुए और वापस चले गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *