अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*
आज शनिवार मवाना नगर के तहसील परिसर मेंसमाधान दिवस आयोजित किया गया l जिसमें अधिकारियों के पास 122 शिकायत आई जिनमें शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया lसमाधान दिवस के अवसर पर डीएम डॉक्टर वीके सिंह,एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी l इस दौरान किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाने,शुगर फैक्ट्री का पेराई सत्र शीघ्र चालू कराए जाने,डीएपी खाद जल्द उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई l इसके अलावा परीक्षितगढ़ कस्बे की रहने वाली युवती ने डीएम डॉक्टर वीके सिंह के सामने अपने मामा पर पैतृक संपत्ति कब्जाए जाने का आरोप लगाया l जिसपर डीएम डॉक्टर वीके सिंह ने थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ व संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए तथा आदेश नहीं मानने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेजने के भी निर्देश दिए l इसके अलावा मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल की रहने वाली दर्जनों महिलाओं ने दबंगों पर कालोनी का रास्ता बंद करने का आरोप लगाया और कहा कि तहरीर के बावजूद मवाना पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं की है l जिसपर एसएसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया l इस दौरान एडीएम एफ सूर्यकांत त्रिपाठी, सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया, एसडीएम संतोष सिंह, सीओ पंकज लवानिया, तहसीलदार निरंकार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे l
