सोशल मीडिया एसोसिएशन ने डॉ. अनीता पुंडीर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया :

सोशल मीडिया एसोसिएशन ने डॉ. अनीता पुंडीर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया :

सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं जानी-मानी समाजसेवी, शिक्षाविद् और लेखिका डॉ. अनीता पुंडीर को सोशल मीडिया एसोसिएशन द्वारा जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिलेभर के सामाजिक, शैक्षिक और साहित्यिक क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।डॉ. अनीता पुंडीर न केवल एक सफल शिक्षिका हैं बल्कि समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वे वासुंधरा फाउंडेशन की संस्थापक एवं सचिव हैं, जिसके माध्यम से शिक्षा, महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में फाउंडेशन ने अब तक कई बेटी शिक्षा अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए सहायतात्मक गतिविधियाँ संचालित की हैं शिक्षा जगत में भी डॉ. पुंडीर का योगदान उल्लेखनीय है। वे देवनागरी डिग्री कॉलेज, मेरठ में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर कार्यरत हैं और युवा पीढ़ी को न केवल अकादमिक शिक्षा प्रदान कर रही हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ रही हैं। डॉ. अनीता पुंडीर एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में भी सक्रिय हैं। वे समय-समय पर सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर अपनी निष्पक्ष राय रखती हैं, जिससे युवाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाती हैं। उनकी पहचान एक लेखिका और विचारक के रूप में भी है।सोशल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी सक्रियता, निष्पक्ष सोच और समाजहित के लिए किए गए कार्यों के चलते यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उनसे अपेक्षा है कि वे डिजिटल मीडिया की शक्ति का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने में करेंगी। इस अवसर पर डॉ. अनीता पुंडीर ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि – “सोशल मीडिया आज के दौर में समाज की आवाज को बुलंद करने का सबसे सशक्त माध्यम है। मैं इस पद पर रहते हुए हर वर्ग की आवाज को उचित मंच देने और समाजसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करूंगी।” उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों, राजनीतिक हस्तियों और छात्र-छात्राओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *