द्हत्या के आरोपी से एक बलकटी व एक मोटरसाइकिल बरामद।
हत्याआरोपी ने बताया शराब के नशे के कारण मामूली विवाद होने पर कर दी दोस्त की हत्या।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*
बीते बुधवार को मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित बेरियों वाले शमशान घाट के पास आम के बाग में सुबह चारपाई पर एक युवक का गर्दन कटा शव मिलने की गुत्थी मवाना पुलिस द्वारा 48 घंटे में खोलकर हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा l पुलिस द्वारा हत्या आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त की गई बालबाल कटी व एक मोटरसाइकिल बरामद की l प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पुत्र फूल सिंह निवासी प्रभात नगर कस्बा व थाना हस्तिनापुर मेरठ मौहल्ला हीरालाल ने तहरीर देते हुए मवाना पुलिस को बताया था कि बुधवार रात्रि में हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित बेरियों वाले शमशान घाट के पास आम के बाग में सुबह चारपाई पर उसके भाई विजय पुत्र फूल सिंह नि० प्रभात नगर कालोनी थाना हस्तिनापुर कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन काटकर जिसमें थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण हेतु थाने पर दो टीम गठित की गई तथा सर्विलांस की मदद ली गई। घटना के खुलासे हेतु थाना पुलिस व एसओजी देहात टीम द्वारा अवलोकन सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से अभि० निर्दोष कुमार पुत्र महकार सिंह नि० मौ० हीरालाल कस्बा व थाना मवाना मेरठ उम्र 52 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। थाना मवाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश में आये अभि० निर्दोष कुमार पुत्र महकार सिंह नि० मौ० हीरालाल कस्बा व थाना मवाना मेरठ को घटना के अगले दिन ही 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त निर्दोष कुमार की निशादेही पर अभियुक्त के घर से हत्या कारित करने में प्रयुक्त एक अदद बलकटी, एक अदद मोटर साईकिल व अभि० द्वारा घटना कारित करते समय पहने गये कपडों को बरामद किया गया।करीब तीन माह पूर्व मृतक विजय पुत्र फूल सिंह नि० प्रभात नगर कालोनी थाना हस्तिनापुर मेरठ व अभि० निर्दोष कुमार पुत्र महकार सिंह नि० मौहल्ला हीरालाल थाना मवाना मेरठ के बीच शराब पीने को लेकर झगडा हो गया था l जिसमें मृतक विजय द्वारा अभि० निर्दोष कुमार उपरोक्त का सिर फाड दिया l गया था l तभी से अभि० निर्दोष कुमार मृतक विजय से रंजिश रखता था तथा आये दिन दोनों एक दूसरे से शराब व भांग पीने को लेकर झगडते रहते थे। मौहल्ला हीरालाल के जंगल में आम के बाग में दिनांक 30.09.2025 को शाम के समय भी शराब पीने को लेकर दोनों के बीच झगडा हुआ था जिससे आवेश में आकर रंजिशन अभि० निर्दोष कुमार द्वारा अपने घर में रखी बलकटी ले जाकर विजय की गर्दन काट दी l जिससे मौके पर ही विजय की मृत्य हो गई थीअभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पूनम जादौन प्रभारी निरीक्षक, 0उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार, उ0नि0 मनोज कुमार, है0का0 राजीव कुमार, है0का0 राजकुमार शामिल रहे l
