मवाना नगर में बीते बुधवार रात्रि मोहल्ला मुन्नालाल में लगे आई लव मोहम्मद के पोस्ट को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता दिखाते हुए आज शुक्रवार जुम्मे की नमाज पर अलर्ट मोड में दिखाई दी l जिसको देखते हुए मेरठ एसपी देहात मौके पर पहुंचकर खुद का मन संभाली जो पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l बरेली में आई लव मौहम्मद पर हुए बवाल के बाद राज्य मुख्यालय से जारी हुए अलर्ट के बाद मेरठ पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर रही। बीते बुधवार रात्रि मवाना नगर के मुन्नालाल में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे को लेकर एसपी देहात अभिजीत कुमार के निर्देशन में मवाना क्षेत्र में भी पुलिसफोर्स की तमाम मस्जिदों के आसपास तैनाती रही। एसपी देहात अभिजीत कुमार,सीओ मवाना पंकज लवानिया व थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन मवाना कस्बे की मस्जिदों के आसपास तैनात रही।इंस्पेक्टर पूनम जादौन द्वारा दिन निकलते ही तमाम मस्जिदों के आसपास पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई थी नतीजा ये रहा कि जुम्मे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अता की गई वहीं कस्बे की मिल रोड़ स्थित बड़ी मस्जिद व कमाने की सभी मस्जिदों में पुलिसफोर्स तैनात रही और वहां खुफिया विभाग व इंटेलिजेंस के अधिकारी भी तमाम मस्जिदों के आसपास मुस्तैद रहे।
