थाना भावनपुर पुलिस द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड की गयी धनराशि 19,305/- रुपये को शत-प्रतिशत रिफण्ड कराया गया :

थाना भावनपुर पुलिस द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड की गयी धनराशि 19,305/- रुपये को शत-प्रतिशत रिफण्ड कराया गया :

आवेदक मोहम्मद नाजिम पुत्र नफीसुद्दीन निवासी इस्लामाबाद छिलौरा थाना भावनपुर मेरठ के क्रेडिट कार्ड से साइबर फ्रॉड कर 19,305/- रुपये की धनराशि ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से काट ली गई थी। पीड़ित द्वारा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करायी गयी। थाना भावनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक (देहात), क्षेत्राधिकारी सदर देहात तथा थानाध्यक्ष भावनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में फ्लिपकार्ट कंपनी से समन्वय स्थापित कर उक्त धनराशि को तत्काल फ्रीज कराया गया तथा सम्पूर्ण धनराशि (कुल 19,305/- रुपये) को शत-प्रतिशत वापस कराया गया। थाना भावनपुर पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की पीड़ित एवं क्षेत्रीय सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *