अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बुधवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित बेरियों वाले शमशान घाट के पास आम के बाग में सुबह चारपाई पर एक युवक का गर्दन कटा शव मिलने से मवाना नगर में सनसनी फैल गई l घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र के ग्राम सैदीपुर के रहने वाले किसान नरेंद्र पुत्र राजपाल ने बताया कि उसके खेत के बराबर में फत्तू के बाग में चारपाई पर एक युवक का गर्दन कटा हुआ शव पड़ा है। जिसे देखकर के घबरा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी l घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भिजवा दिया l मृतक की शिनाख्त विजय पुत्र फूल सिंह हस्तिनापुर की प्रभातनगर कालोनी का रहने वाला है और नशेड़ी प्रवृत्ति का होने के कारण अक्सर बाग के आसपास ही नशे की हालत में घूमता रहता था। और अधिकतर नशा करके वही सो जाया करता था l घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की l मौके पर पहुंचे एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीओ मवाना पंकज लवानिया व थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन को घटना को जल्द से जल्द कार्यवही करके अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए l मृतक विजय के भाई जगन्नाथ ने मवाना कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है l
