फालवदा के विवान ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के विद्या संस्कार एकेडमी, नैडू रोड फलावदा में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया :

फालवदा के विवान ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के विद्या संस्कार एकेडमी, नैडू रोड फलावदा में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के फालवदा मे विवान ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के विद्या संस्कार एकेडमी, नैडू रोड फलावदा में दशहरे का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर दर्शको का मन मोह लिया | छात्रों ने रामायण पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया l जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान तथा रावण जैसे पात्रों का जीवंत अभिनय कर तालियां बटोरी lप्रबंधक कुलदीप सैनी तथा प्रधानाचार्य कविता सैनी जी ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी | उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर की बुराइयों को रावण की तरह समाप्त करना चाहिए |कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सविता सैनी, साजमा, निशा, नरेश चौहान, कौशिंद्र सैनी, पवन सैनी, आशीष, शिवा, शालू, सोनम, नीलम, दिविजा, छवि, आकांशा, आदि का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *