अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*राज्य स्तर ताइक्वांडो लीग में विद्या संस्कार एकेडमी फलावदा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम lताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत में सुपर वॉरियर ताइक्वांडो लीग सीजन -3 का आयोजन हुआ l जिसमें आठ जिलों बागपत टाइगर, आगरा-चैलेंजर्स, लखनऊ लडाके, मेरठ-मोंस्टरस, बरेली-पेन्थर्स, गाजियाबाद-बैटलस, पीलीभीत-फाइटर्स, मुज़फ्फरनगर टीमों ने प्रतिभाग किया | राज्य स्तर इस प्रतियोगिता का समापन 28 सितम्बर को गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल रिवर पार्क बागपत में हुआ | इस प्रतियोगिता में विद्या संस्कार एकेडमी के खिलाडी (अंशुल सैनी, उज्जवल सैनी तथा आरव तोमर ) तथा विद्या संस्कार स्पोर्टस एकेडमी के खिलाडी ( मुकुल कुमार, सौरभ कुमार, देव जाखड, चिरंजीत तथा गोविन्द) ने टीम मेरठ-मोंस्टरस की तरफ से प्रतिभाग किया | तथा उत्कर्ष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम बरेली-पेन्थर्स व बागपत टाइगर को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए जिले का नाम रोशन किया | मेरठ मोंस्टरस टीम का चयन विद्या संस्कार एकेडमी के मुख्य कोच प्रदीप कुमार द्वारा किया गया | विद्या संस्कार एकेडमी से कई खिलाडी बड़ी प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हो चुके है |प्रबंधक कुलदीप सैनी तथा प्रधानाचार्य कविता सैनी तथा अन्य स्कूल स्टाफ ने मिलकर खिलाड़ियों का फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | साथ ही ताइक्वांडो मुख्य कोच प्रदीप कुमार को भी बधाई दी | सभी खिलाड़ियों को इसी तरह से जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होने के दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सविता सैनी, साजमा, निशा, नरेश चौहान, कौशिंद्र सैनी, पवन सैनी, आशीष, शिवा, शालू, सोनम, नीलम, दिविजा, छवि, आकांशा, आदि ने कोच व खिलाडीयों को बधाई व शुभकामनाएं दी Iमुख्य कोच प्रदीप कुमार ने बताया की अन्य कोचों के द्वारा स्कूल में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कब्बडी, ताइक्वांडो, टेनिस, फुटबॉल, खो-खो, योग आदि खेलो की ट्रेनिंग राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर एकेडमी समय में दी जाती हैं |
