अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना के तत्वधान में कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल के निर्देशन व उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक, मवाना के सहयोग से कृषक इण्टर कालिज, मवाना के बहुद्देशीय सभागार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन सूबेदार मेजर देवेन्द्र कुमार ने किया। *कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मित्तल ने कहा कि रक्तदान महादान* l एक ऐसा कार्य जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है। हमने और हमारे समस्त स्टाफ व युवा एनसीसी कैडेट्स ने उद्देश्य को पूरा किया और रक्तदान अभियान को सफल बनाया। रक्त का योगदान समस्त सैन्य स्टाफ व एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया था। यह समुदाय के लिए शक्ति, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का क्षण था और यह कार्य उसी जुनून और उत्साह के साथ सेवा जारी रखने के लिए हर किसी के दिल में रहेगा। हम, एक डिज़ाइन समुदाय के रूप में, “रक्तदान महादान – आपका रक्त, उनका जीवन” मंत्र के साथ समाज और मानवता के लिए हमेशा एक साथ रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। भारी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने पूर्ण उत्साह के साथ रक्तदान के इस महापर्व में युनिट रक्तदान किया गया। शिविर के संचालन में भारतीय चैरिटेबल ब्लड बैंक मवाना के डॉ• अमित निर्मल, डॉ• जफर, आदिल, अंकित, आकाश, हिना, विशाल आदि का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान के उपरान्त सभी रक्तदाता कैडेट्स को फलाहार व रियल जूस वितरण किया गया व भविष्य में निरन्तर रक्तदान की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सैंकडों एनसीसी कैडेटस व समस्त एनसीसी स्टाफ उपस्थित रहा।
